मिर्ज़ापुर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार तमंचा कारतूस बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में आज पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार 25 हजार का ईनामिया पशु तस्कर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया , पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस टीम ने कई मामलों में वांछित व ₹ 25 हजार के ईनामियां अभियुक्त रामबचन यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी लौन्दा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को आज थाना कछवां क्षेत्र से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया , गिरफ्तार अभियुक्त रामबचन यादव के कब्जे से मुठभेड़ की घटना में इस्तेमाल एकअवैध तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस बरामद किया गया , आरोपी पर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए पुलिस ने जेल भेजा ,