मिर्ज़ापुर पुलिस ने स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन, रोडवेज, व भीड़ भाड़ वाली जगहों पर डॉग स्क्वाड के साथ चलाया चेकिंग अभियान
मिर्ज़ापुर पुलिस ने 15 अगस्त को देखते हुए, आज रेलवे स्टेशन, रोडवेज, व भीड़ भाड़ वाले स्थानों के साथ साथ अन्य जगहों पर डॉग स्क्वाड व बीडीडीएस व एएस के साथ चेकिंग अभियान चलाया, पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान-अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा अजीत सिंह मय बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मॉलों सहित विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे चेकिंग करायी गई, चेकिंग के दौरान किसी प्रकार को संदिग्ध वस्तु या कोई व्यक्ति नहीं मिला, पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुलिस अधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करते हुए सन्दिग्ध वस्तुओं, वाहनों, व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करायी जा रही है, क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, ढ़ाबों, सरायों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों की भी चेकिंग कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ,