मिर्ज़ापुर पुलिस ने फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर 19 व्यक्तियों का किया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद में आज अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में पुलिस ने चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने एक फरार वारण्टी ध्रुव सोनकर पुत्र शंकर सोनकर निवासी बल्ली का अड्डा थाना कोतवाली कटरा को उसके घर से गिरफ्तार किया , तो थाना कोतवाली देहात पुलिस भी फरार चल रहे एक वारण्टी उमाशंकर पुत्र चेखुरी राम निवासी चेरुईराम थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , थाना चील्ह पुलिस भी एक फरार वारण्टी प्रवेश कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र जवाहरलाल निवासी चील्ह थाना चील्ह को उसके घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना कोतवाली कटरा में 01 , थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना कछवां में 01 , थाना पड़री में 03 , थाना जिगना में 02 , थाना चुनार में 02 , थाना जमालपुर में 05 , और थाना मड़िहान में 03 कुल 19 व्यक्तियों का धारा 151/107/116 शान्ति भंग में चालान किया गया ,