मिर्ज़ापुर पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर 27 व्यक्तियों का किया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद में आज पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो फरार वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री पुलिस ने वारंटी पंकज जायसवाल पुत्र गंगा जायसवाल निवासी नेवढ़िया थाना पड़री को घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना मड़िहान पुलिस ने भी एक वारंटी संतोष कुमार पाल पुत्र पंचम पाल निवासी मालपुर दाढ़ीराम थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया , दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में 27 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 01, थाना कोतवाली शहर में 03 , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना कोतवाली देहात में 03 , थाना चील्ह में 01 , थाना पड़री में 04 , थाना जिगना में 02 , थाना ड्रमण्डगंज में 02 , थाना चुनार में 03 , थाना जमालपुर में 01 , और थाना अहरौरा में 01 , थाना कछवा में 04 , व्यक्तियों का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,