मिर्ज़ापुर पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर 10 व्यक्तियों का किया शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद में आज पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी असगर अली पुत्र मुख्तार अहमद उर्फ मोती निवासी रामबाग कोतवाली शहर को उसके घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी बलवीर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकरीखोह थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी रामकीर्ति कोल पुत्र मंगरू कोल निवासी पटेरी थाना राजगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 10 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना जिगना पर 03 , थाना चुनार पर 02 , थाना अदलहाट पर 03 , थाना जमालपुर पर 01 , थाना राजगढ़ पर 01 धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,