मिर्ज़ापुर पुलिस ने 10 लाख के अवैध गांजा के साथ 05 तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने 10 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 05 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम थाना राजगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी , इसी दौरान 05 संदिग्ध व्यक्तियों 1.संदीप कुमार जायसवाल, 2. सुरेशचन्द्र जायसवाल, 3.शनि जायसवाल, 4.अनिल जायसवाल, 5.नागेन्द्र कुमार को ट्राली व पिट्ठू बैग के साथ देखकर चेकिंग किया गया तो उनके पास से बैग में छोटे-बड़े 08 बण्डलों में कुल 37 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया , पुलिस ने पांचो को गिरफ्तार कर लिया , पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप कुमार जायसवाल व शनि जायसवाल ने बताया कि हम लोग आन्ध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गांजा को बैग में छिपाकर लाते है , और उसे बेचने का काम किया करते है , इस गांजा को हम लोग लेकर प्रयागराज जा रहे थे , पुलिस ने गिरफ्तार 1.संदीप कुमार जायसवाल पुत्र सुरेशचन्द्र जायसवाल निवासी रैपुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-26 वर्ष , 2.सुरेशचन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0शंकर जायसवाल निवासी रैपुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-52 वर्ष , 3.शनि जायसवाल पुत्र श्रीकृष्ण जायसवाल निवासी रेहड़ा चुंगी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-37 वर्ष , 4.अनिल जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल निवासी ढोलो थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-47 वर्ष , 5.नागेन्द्र कुमार पुत्र स्व0बहादुर सिंह निवासी मूर्तिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-38 वर्ष , पांचो पर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,