मिर्ज़ापुर पुलिस की गो तस्कर से हुई मुठभेड़ गोली लगने से घायल तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार, राजगढ़ व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम की शातिर गो-तस्कर से मुठभेड़ हो गई , मुठभेड़ में पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर घायल हो गया , जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर गो-तस्कर गोवंश को लेकर जा रहे है , पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप चेकिंग को देख कुछ दूरी पहले ही वाहन मोड़कर भागने लगा जिसकी घेराबन्दी की गई , तो पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भागने लगे , पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुए जबाबी फायरिंग की गयी, जिससे एक गो-तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी जबकि एक गो-तस्कर जंगल के रास्ते भागने में कामयाब रहा , पुलिस मुठभेड़ में पिकअप चालक अल्ताफ उर्फ सोनू पुत्र मुम्ताज अंसारी निवासी शिवरामपुर थाना चाँद जिला भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर लिया , कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया ,