मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने सरदार पटेल जयंती पर लगवाई दौड़ दिलाई शपथ
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर पी सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवा कर उन्हें दिलाई शपथ दिलाई , तो वही राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण व पीएसी बल के जवानों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाये रखने की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार पटेल जी को ही भारत के भौगोलिक और राजनैतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है वह एक मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे , दृढ़ व्यक्तित्व के चलते ही महात्मा गाँधी ने उन्हें लौह पुरूष की उपाधि दी थी ,