मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने वृद्धाश्रम व मलिन बस्ती में वृद्ध और बच्चो के साथ मनाई दीपावली
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने आज पटेगरा नाला स्थित वृद्धाश्रम और रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल के मलिन बस्ती में जाकर वृद्ध माताओं और बच्चो के बीच दीपावली पर्व को मनाया, ऐसे पावन पर्व पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने वृद्ध माताओं व बच्चों को मिष्ठान, दीप, मोमबत्ती, फल-फूल, उपहार इत्यादि वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए काफी देर तक बातचीत करते हुए कुशल क्षेम पूछा व उनके बारे में जानकारी लिया , पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बुजुर्ग अपने परिवार से अलग इस वृद्धाश्रम में रह रहे हैं, ऐसे बुजुर्गों की देखभाल करना हम सब का दायित्व है ताकि वे बेहतर ढंग से जीवन व्यतीत करते हुए खुश रह सके ,