मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने तीनो जनपदो के पुलिस अधीक्षक के साथ की समीक्षा बैठक
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने आज मंडल के तीनो जनपद मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक के साथ जनपदों में कानून व शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक किया, बैठक में श्रावण मास, कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही करने का निर्देश दिया, साथ ही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों में सुगम यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिया गया, तीनो जनपद के थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए चौराहों, बाजारों तथा जनपद के बॉर्डर प्वॉइंटों पर नाकाबंदी करके वाहनों की सघन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया ,