मिर्ज़ापुर पुलिस उप महानिरीक्षक ने शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का किया समापन
मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन में चल रहे 25वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के पहुचने पर प्रतियोगिता का समापन किया गया , पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर पी सिंह व पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा समापन कार्यक्रम में पहुचने पर पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को कैप व बैज लगाकर स्वागत किया गया , प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक विजयी टीम के सदस्यों को ट्रोफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए अपने सम्बोधित में कहा कि शारीरिक दक्षता को बनायें रखते के लिए भविष्य में भी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहना चाहिए , इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे ,