मिर्ज़ापुर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर की गई समीक्षा बैठक
मिर्ज़ापुर पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर0पी0 सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों संग जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण हेतु अपराध समीक्षा बैठक की गई , बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक ने आगामी त्यौहारों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए, ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने के लिए सख्त निर्देश दिए, सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आमजन से अपील किया , महिला अपराधों में व सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीज करने, सनसनीखेज अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधी को सजा दिलाने, साथ ही ओवर लोड वाहनों व अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, का निर्देश दिया , सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए, बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी व सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ,