मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक विधानसभा व निकाय चुनाव के मतगणना स्थल के सुरक्षा का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा विधानसभा उपचुनाव व निकाय चुनाव के कल होने वाले मतगणना स्थल पर वहा के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को कमियों को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया , छानबे विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बथुआ में होना है , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सर्व प्रथम यहा पहुच निरीक्षण किया , वही नगर निकाय चुनाव की मतगणना राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया में कल सुबह 8 बजे से होना शुरू हो जाएगा यहा भी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , सुरक्षा व्यवस्था में लगे सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ,