मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने शहर क्षेत्र के विभन्न मार्गो पर पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा आज शहर क्षेत्र के विभन्न मार्गो पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए सड़क के दुकानदारों व आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं आम जन-मानस से वार्तालाप कर सुरक्षा का एहसास दिलाया , इस दौरान सन्दिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस कर्मियों से गहनता से चेकिंग करायी , तो वही सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरूध्द आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया , उक्त भ्रमण के दौरान पुलिस के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ,