मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने विन्ध्याचल में नवरात्र मेला के मद्देनजर पुलिस बल के साथ भ्रमण किया
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने आज भारी पुलिस बल के साथ विन्ध्याचल क्षेत्र में आगामी शारदीय नवरात्र मेला में माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विन्ध्यवासिनी मंदिर परिसर, विंध्य कॉरिडोर, गंगा घाटों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया , विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने श्रद्धालुजन की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया , पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा आने जाने वाले मार्गों, ठहरने वाले स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों यथा-फॉयर इंस्टिग्यूसर (अग्नि शमन यंत्र) सीसीटीवी इत्यादि की सक्रियता को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया , निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक मेला, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी विंध्यधाम सुरक्षा सहित पुलिस बल के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ,