मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित किया
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने थाना लालगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी बेलन बरौंधा पर तैनात मुख्य आरक्षी, अखिलेश राय गाड़ियों से अवैध वसूली करते वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए निलंबित कर दिया गया , पुलिस अधीक्षक की ओर से बताया गया कि थाना लालगंज के पुलिस चौकी बेलन बरौंधा पर तैनात मुख्य आरक्षी, अखिलेश राय उच्चाधिकारीगण का हवाला देकर संदिग्ध वाहन चोर अभियुक्त के परिवारीजन से पैसा मांगने का गंभीर आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ , वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए उपरोक्त मुख्य आरक्षी को पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने एवं उच्चाधिकारीगण को बदनाम करने वाले कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्य आरक्षी के विरुद्ध विभागीय जांच आसन्न की गयी है ,