मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तिरंगा यात्रा को रवाना किया
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ पूरे होने के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन मिर्ज़ापुर से तिरंगा यात्रा को रवाना किया , जो हर घऱ तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा के द्वारा आम जनमानस को जागरुक किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के पीआरवी वाहन व स्कूटी की रैली को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को पुलिस जवानों द्वारा जोश खरोश के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे नगर क्षेत्र का माहौल 15 अगस्त से पहले ही देशभक्ति के रंग में रंग गया, इस यात्रा में शामिल हर शख्स तिरंगा लहरा रहा था, जिससे लोगों में देश देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला, तिरंगा पद यात्रा जहां से भी गुजरी उसका जिरदार स्वागत किया गया , इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारीगण व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ,