मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में व्यापार मण्डल की बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन’ द्वारा आज पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में जनपद के बैंक प्रबधकों, बैंक मित्रों, सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पम्प मालिकों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनको सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया गया, उनकी सुरक्षा के साथ ही उनके व्यापार में आनी वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को प्रत्येक व्यापारी बन्धु से पूछ कर जानकारी की गयी तथा साथ ही समस्याओं को दूर करनें के लिए पुलिस के माध्यम सें हर संभव प्रयास करनें की बात कही गयी और उनसे ये भी कहा गया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने प्रतिष्ठानों/दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवायें, किसी प्रकार के अपराधी या व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें , उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन सहित व्यापार मण्डल अध्यक्ष, जनपद के व्यापारी बन्धु, बैंक मित्र व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें ,