मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में जवानों से ली परेड की सलामी फिट रखने के लिए लगवाई दौड़
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आज पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार साप्ताहिक परेड में क्वार्टर गार्द की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया , साथ ही पुलिस कर्मियों से अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया , शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए जवानों से दौड़ लगवाई , पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112 वाहनों को चेक किया , उपकरणों के रख रखाव के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय, पुलिस अस्पताल सहित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया , उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।