मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेला में ड्यूटी प्वाइंटों का भ्रमण कर किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने विन्ध्याचल शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र मेला में सभी ड्यूटी प्वाइंटों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया , ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को मेला सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया , विन्ध्याचल चैत्र नवरात्र मेला 21 व 22 मार्च की रात्रि से शुरू हो रहा है , जिसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा डियूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियो का लगातार ब्रीफिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दिया जा रहा है , विभिन्न प्वाइंटो पर ड्यूटियों पर लगे अधिकारी व कर्मचारीगण की चेकिंग की जा रही है , ताकि विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आने वाले भारी संख्या में दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किसी प्रकार के दिक्कतों का सामना न करना पड़े , चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से नजर रख्खी जा रही है , सुरक्षा के मद्देनजर होटल, ढ़ाबा, लॉज, धर्मशाला सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों पर नजर रख्खी जा रही है ,