मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने छठ महापर्व के मद्देनजर आज नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर भ्रमण कर वहा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , इस बीच सम्बन्धित अधिकारियो को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया , पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन छठ महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर नगर क्षेत्र के बरिया घाट, नारघाट सहित विभिन्न घाटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण कर जायजा लिया , इस दौरान उन्होंने कहा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त करते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ साथ पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी आयोजन स्थल से लिंक मार्गों तक लगाने का निर्देश दिया , साथ ही पेट्रोलिंग और यातायात को आवागमन सुचारू रूप से रखते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया , निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ,