मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया भ्रमण
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी त्यौहारों और चुनाव को देखते हुए नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आगामी त्यौहारों ईद-उल-फितर , भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया तथा विधानसभा छानबे उप निर्वाचन-2023 एवं नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 चुनावों देखते हुए , आज पुलिस के उच्चाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गस्त कर भ्रमण किया , वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता बनाये रखने का निर्देश दिया गया है , पुलिस अधीक्षक आज नगर क्षेत्र में पैदल गस्त के दौरान शराब की दुकानों व महिलाओं के आवागमन क्षेत्र , चौराहों तिराहों एवं बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अन्य महत्वपूर्ण सस्थानों का औचक निरीक्षण कराते हुए सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया , पुलिस अधीक्षक ने जनता को सन्देश देते हुए जहां अराजक तत्वों एवं विधि विरूद्ध कृत्य करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ,