मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी चुनाव को देखते हुए सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी की
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी नगर निकाय एवं छानबे विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के सभी थानों एवं शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी किया , स्थानीय नगर निकाय चुनाव एवं वि0स0 उपचुनाव के विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की , जिसमें निरोधात्मक कार्यवाही , अवैध शराब एवं अपराधियों/अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही , एरिया डॉमिनेशन , विभिन्न प्रकार के माफियाओं के विरूद्ध की गई निरोधात्मक कार्यवाही (गुण्डा, गैगेस्टर, 14(1), हिस्ट्रीशीट खोले जाने के सम्बन्ध में) तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को थानों पर बनायें गए चुनाव रजिस्टर को अद्यावधिक किये जाने के लिए निर्देशित किया , इस दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण/सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिया गया ,