मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया पैदल गस्त
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिननन्द ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर आज नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों, चौराहो, मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण करते हुए आमजन, व्यपारीयों, दुकानदारों आदि से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया, पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त थानों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ एलर्ट रहकर निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए गश्त करने के लिए निर्देशित किया