मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की समीक्षा बैठक कर दिया दिशा निर्देश
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी , थानाध्यक्ष , प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ जनपद के अपराधों की समीक्षा बैठक किया , इस दौरान लम्बित विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए गुण दोष एवं साक्ष्यों के आधार पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया , साथ ही शासन के निर्देशानुसार महिला सम्बन्धित अपराध एवं साइबर अपराधों में यथाशीघ्र अभिलेखीय एवं अन्य ठोस साक्ष्यों का संकलन कर विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जायें , इस दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष/ प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ,