मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने KBPG कालेज में यातायात के लिए छात्र छात्राओं को किया जागरूक
मिर्ज़ापुर KBPG कालेज के छात्र छात्राओं को आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा यातायात जागरुकता अभियान के तहत जागरूक किया गया , यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम में कालेज के अध्यापकों , छात्र/छात्राओं व NCC के कैडेट्स के छात्र छात्राओं ने भाग लिया , पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात जागरूकता सम्बन्ध में स्कूली छात्र/छात्राओं व एनसीसी कैडेट को नियमों की जानकारी दिया गया , यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी को कहा गया , वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाए , क्यों कि यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ को रोका जा सकता है , तथा उसमें कमी लायी जा सकती है , ई-चलान ऐप , मैप माई-इंडिया ऐप सहित पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में जागरुक करते हुए पुलिस कार्य प्रणाली के बारें में जानकारी दी गयी , यातायात जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक , KBPG कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया ,