मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक थाना संतनगर पहुच वार्षिक निरीक्षण कर दिया निर्देश
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज थाना संतनगर पहुचकर थाने परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया , थाना संतनगर पहुचने पर पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम सलामी में लगी गार्द का मान-प्रणाम ग्रहण कर सलामी गार्द का निरीक्षण किया , इस दौरान थाना कार्यालय, परिसर, बैरक व मेस आदि का भ्रमण कर परिसर में माल मुकदमाती वाहनों के रख-रखाव एवं परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य बिन्दुओं पर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया , भ्रमण के दौरान सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर/महिला हेल्प डेस्क, जन-सुनवाई डेस्क आदि का निरीक्षण कर उपकरणों एवं अभिलेखों के सही रख-रखाव तथा आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व सद् व्यवहार कर उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करा सम्बन्धित को निर्देशित किया , उक्त निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज व थानाध्यक्ष संतनगर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें ,