मिर्ज़ापुर पालिका अध्यक्ष के पद यात्रा हर-घर तिरंगा में नगर वासियों के उमड़ा जनसैलाब
मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आज घंटाघर के मैदान से हर-घर तिरंगा को लेकर नगर की जनता को जागरूक करने के लिए एक पद यात्रा निकाला , जिसमे नगर पालिका के सभी सभसदो के साथ पालिका के अधिकारी और कर्मचारियो के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नगर की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए , इस पद यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ के साथ नगर की जनता ने राष्ट्रभक्त तिरंगे को सलाम किया , नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हर-घर तिरंगा पद यात्रा में नगर वासियों का ऐतिहासिक जनसैलाब भीड़ देखने को मिला , घण्टाघर के मैदान से निकाली गयी पद यात्रा में हर कोई हाथ मे तिरंगा लहराते हुए , देशभक्ति गीतों पर झूमते रहे , दरसल आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , इसी क्रम में नपाध्यक्ष के नेतृत्व में घण्टाघर मैदान से आज पद यात्रा निकाल कर नगर के विभिन्न मार्गों जिसमे पेहटी का चौराहा , तुलसी चौक , गुड़हट्टी तिराहा , मुकेरी बाजार , गणेशगंज से होते हुए नगर पालिका के प्रधान कार्यालय लालडिग्गी पर समापन हुआ , डीजे पर बज रहे देश भक्ति गानों पर युवा तिरंगा लेकर देश भक्ति धुनों पर रास्ते भर झूमते नजर आये , नगर की सड़को पर भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे से गूंज उठ हर घर तक पहुच रही थी , हर किसी को अपने राष्ट्र भक्त होने का गौरवशाली एहसास हो रहा था , पालिका अध्यक्ष ने लोगो से अपील किया कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा जरूर पहराये , तिरंगा पद यात्रा में उमड़े जनसैलाब में राष्ट्रभक्तो को पालिका अध्यक्ष ने नमन करते हुए कहा कि लोगो के अन्दर देशभक्ति की भावना कूट-कूट के भरा हुआ है , हमारा तो सिर्फ प्रयास है की पंद्रह अगस्त को हर-घर पर तिरंगा फहराये जाए , ताकि देश की आज़ादी के 75वे वर्षगांठ को यादगार बनाया जा सके ,