मिर्ज़ापुर पहुंचे राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर कारीडोर के साथ कलेक्ट्रेट व तहसील सदर का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव ने आज जनपद भ्रमण के दौरान पूर्वान्ह विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया, दर्शनोपरान्त निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया, इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा कारीडारे के प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी , उसके बाद अध्यक्ष हेमंत राव कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया, कलेक्ट्रेट परिसर में ही गार्ड आफ आॅनर की सलामी भी दी गयी, अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय तथा अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, राजस्व अभिलेखागार व शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, कृषक दुघर्टना बीमा में मुआवजा के वितरण की स्थिति व लम्बित प्रकरण, भू लेख अनुभाग के हैसियत व आय जाति, निवास, चरित्र सत्यापन आदि की स्थिति, दैवी आपदा में विभिन्न लाभार्थियो को मुआवजा वितरण की फाइल का एक-एक पत्रावलियो को पलट कर निरीक्षण किया ,