मिर्ज़ापुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने हजारों लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई
मिर्ज़ापुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने आज हलिया मंडल के कई बूथों पर बैठकर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत हजारों लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने राजनीतिक गुरु भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के साथ साथ हर बूथ पर मौजूद रहे , हम आपको बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बुद्धवार को दिल्ली से मिर्ज़ापुर पहुंचे थे, जहा विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए थे, आज गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत हलिया मंडल के पिपरा बुथ, गड़बड़ा धाम, जैसे कई बूथों पर बैठकर हजारो लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई , इस दौरान उन्होंने हलिया क्षेत्र के भगवान भोलेनाथ के मंदिर मे जाकर विधिवत विधि विधान से पूजा अर्चना भी किया , उनके पूरे कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ,