मिर्ज़ापुर परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट की परीक्षा सम्पन्न
मिर्ज़ापुर परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों का आज निपुण एसेसमेंट टेस्ट की परीक्षा कराया गया , जिसमे परिषदीय विद्यालयों में नामाकिंत 306871 बच्चों में से 255286 बच्चें उपस्थित रहे , मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के मार्ग निर्देशन में जनपद के समस्त परिषदीय 1806 विद्यालयों में निपुण लक्ष्य के आंकलन के लिए कक्षा-1 से लेकर कक्षा-8 तक के बच्चों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट की परीक्षा करायी गयी , जिसमें परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 306871 बच्चों के सापेक्ष 255286 बच्चे उपस्थित थे , ओ0एम0आर0 शीट को सरल ऐप के माध्यम से अध्यापकों द्वारा स्कैन किया गया , परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए विकास खण्ड स्तर से प्रत्येक विद्यालय के लिए दूसरे विद्यालयों के अध्यापकों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था , किसी भी समस्या के समाधान के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें प्राचार्य डायट , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , खण्ड अधिकारी मुख्यालय , जैसे कई लोगो को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया था , जिनकी देख रेख में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई ,