मिर्ज़ापुर परिवार परामर्श केन्द्र ने बिछड़े 10 दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से मिलाया
मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र ने आज जनपद में बिछड़े 10 दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से मिलाकर एक दूसरे के साथ रहने को राजी कर पुनः उनके उजड़ते घर को बसा दिया , जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र ने आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले 10 दम्पत्ति जो किसी न किसी वजह से एक दूसरे से अलग हो गए थे , जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से मिलाकर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया , प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र म0नि0 सीमा सिंह , म0उ0नि0 शशि तिवारी , मु0आ0 प्रमोद पाण्डेय, महिला आरक्षी सपना तथा सदस्यगण डॉ.कृष्णा सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे ,