मिर्ज़ापुर पद्मश्री पाने वाले जनपद के दोनो विभिूतियो को जिलाधिकारी ने अपने आवास पर किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय अन्तर्राष्ट्रीय कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और हस्त निर्मित दरी कालीन के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कालीन व्यवसायी खलील अहमद को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किये जाने पर आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपने आवास पर दोनो विभूतियो को ससम्मान आमंत्रित कर उन्हे अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया , जिलाधिकारी ने कहा कि दोनो लोगो को पद्मश्री मिलने से जहां लोगो में काफी हर्ष है तो वही जनपद की लोक विधा कजरी व पारम्परिक व्यवसाय कालीन व दरी को पूरे भारत के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय ऊंचाईया प्रदान करेंगी, इस अवसर पर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार मौजूद रहे ,