मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र से चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ बालअचारी सहित दो चोर पकड़ाये
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ एक बाल अचारी सहित दो शातिर चोरो को पकड़ा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पड़री के अरुण कुमार दुबे की मोटरसाइकिल 18 नवम्बर को और मनोज कुमार बिन्द रामनगर थाना पडरी की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था , उप-निरीक्षक अनिल कुमार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ थाना पड़री क्षेत्र से अभियुक्त 1.करन बिन्द उर्फ कल्लू पुत्र राजू बिन्द निवासी गडैयानाला थाना पड़री व एक बाल अपचारी को पकड़ा , जिनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और उसके निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की , पुल्स ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को जेल व किशोर को न्याय बोर्ड भेजा ,