मिर्ज़ापुर पंचमी भरत मिलाप में डीजे की तेज आवाज सेबबुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत परिजन का आरोप
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में पंचमी भरत मिलाप देखने निकले एक बुजुर्ग की थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी तिराहे के पास डीजे की तेज आवाज से बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया जिसकी वजह से बुजुर्ग की मौत हो गयी , बताया गया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रकाश चन्द्र यादव थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के भईसईया टोला के रहने वाले थे , उनके परिजनों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज की वजह से उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी, वह पहले से ही हार्ट के मरीज थे , जिनका इलाज चल रहा था , बीती रात तीन बजे वह पंचमी का भारत मिलाप देखने गए हुए थे, डीजे की तेज आवाज की वजह से उन्हें अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गयी,