मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर पर मुहर विजय कुमार यूपी के नए कार्यवाहक DGP बनाये गए
मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन ने कल ही सूत्रों के हवाले से खबर में बताया था कि यूपी के नए DGP का पदभार 1988 बैच के IPS विजय कुमार को मिल सकता है , मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर पर पर एक बार फिर मुहर लगी , 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए हैं , वह डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ अब कार्यवाहक डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे , इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर दिया हैं , कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा 30 मई को सेवानिवृत्त हो गए , उनके पहले डीएस चौहान को भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था , प्रदेश के नये पुलिस मुखिया के पद के लिए डीजी कोआपरेटिव सेल आनंद कुमार और विजय कुमार में से किसी एक को चुना जाना था , आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस विजय कुमार के नाम पर मुहर लगा दी , उत्तर प्रदेश में बीते एक साल से कार्यवाहक डीजीपी के सहारे ही काम चल रहा है , 11 मई 2022 को पूर्णकालिक डीजीपी मुकुल गोयल को अचानक हटा दिया गया था , इसके बाद डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया , 31 मार्च 2023 को डीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया , आरके विश्वकर्मा 30 मई 2023 को सेवानिवृत्त हो गए , अब आईपीएस विजय कुमार की कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्ति हुई है ,