मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने पo दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आज पo दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दिया , पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा पूरे देश में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि दे रही है , दरसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शव आज ही के दिन 11 फरवरी 1968 में वाराणसी के करीब मुगलसराय जंक्शन पर लावारिस स्थिति में पाया गया था , उनकी संदिग्ध हालात में हुई मौत का रहस्य कभी सामने नहीं आ पाया , जिन लोगों को उनकी हत्या करने की सजा हुई उनका इरादा चोरी का बताया गया था , इससे किसी को तसल्ली नही हुई , उनकी मौत की वजह आज भी एक रहस्य ही माना जाता है , आज उनके पुण्यतिथि पर देश के सभी बूथों पर राष्ट्रव्यापी समर्पण निधि का आयोजन किया गया , प. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर गणेशगंज बूथ संख्या 302 पर भी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी , इस मौके पर भाजपा के आलाकमान के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत गणेशगंज के इस बूथ पर भी संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस समर्पण निधि कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जायसवाल और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग किया , इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा की जनसंघ के संस्थापक प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है , उनका मानना था समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है , वे भारतीय मूल्यों के आधार पर देश में एक सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक ढांचे के निर्माण के समर्थक थे , उनका इरादा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना था , आज उनके पुण्यतिथि को समर्पण निधि के रूप में मनाकर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है , इस मौके पर निवर्तमान सभासद नरेश जायसवाल , प्रीतम केशरवानी , अशोक सोनी , शिव केशरवानी , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,