मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका ने कहा आमजनमामस के आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है यह बजट
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बजट को लेकर कहा कि देश के विकास और आमजनमामस के आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है मोदी सरकार टू का यह बजट आज वित्त मंत्री ने 2023-2024 बजट में कई बड़े ऐलान किया है , उन्होंने नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 7 लाख रुपये तक इनकम पर कोई टैक्स न लगाने का फैसला लिया है , कृषि, युवाओं, पीएम आवास, शिक्षा, MSME सहित अन्य क्षेत्रों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है , 5 जी रिसर्च के जहा सौ नए लैब बनाने की बात कही गई है , तो पर्यटन पर भी विशेष फोकस किया गया है , नगर निगम अपने बांड ला सकेंगे , देश में पचास और नए एयरपोर्ट बनाने की बात कही गई है , अब पैन कार्ड भी पहचान पत्र के लिए मान्य होगा , देश में 157 नए मेडिकल कॉलेज और 140 नर्सिंग कॉलेज भी खुलेंगे , मोदी सरकार द्वारा अर्बन डेवपेलमेंट पर दस हजार करोड़ खर्च किए जायेंगे , महिलाओं को दो वर्ष की दो लाख की सेविंग पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा , इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने कहा है की यह बजट देश के विकास और आमजनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है , इस बजट से भारत के गरीबों , मध्यमवर्गीय वर्ग के साथ सभी वर्गो का ध्यान रख्खा गया है , यह बजट किसानों को फायदा पहुंचाने वाला है , इसके साथ महिलाओं , बुजुर्गो और युवाओं का भी ख्याल रखा गया है , इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी ,