मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने दुखद परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , आज दोपहर छितम पट्टी ग्राम मे पहाड़ी मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर दुबे के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर ग़ैपुरा मण्डल के नंदिनी ग्राम मे अवध नारायण सिंह के निवास पर पहुचे , यहा पर उनकी माता के निधन पर भी शोक व्यक्त किया , तो वही नगर के तरकापुर मे संदीप श्रीमाली के निवास पर पहुचे इनके परिवार में विगत दिनों हुए दुःखद ख़बर पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए , नगर के संकट मोचन मे रवि दुबे और इसी मुहल्ले के अनिल जायसवाल के यहाँ भी पहुचकर शोक व्यक्त किया , आज निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल का नगर क्षेत्र में देर रात्रि कई शादी समारोह में भी शामिल होने का काफी लम्बा चौड़ा कार्यक्रम है , अपने तय कार्यक्रम में नगर से लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मनोज जायसवाल पहुचकर हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है , सुख हो या दुःख हर जगह पहुचना मनोज जायसवाल का शुरू से नेचर रहा है ,