मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने चुनाव की कमान संभाल वार्डो में किया तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आगामी निकाय चुनाव की कमान संभालते हुए भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर केशरी के साथ नगर क्षेत्र के वार्डो में तूफानी दौरा करते नजर आए , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए आज कई वार्डो में भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी और भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वार्डो में तूफानी दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया , आज मनोज जायसवाल ने कोतवाली वार्ड , रूखड़घाट , अनगढ़ वार्ड मे प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात करते हुए भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुन्दर केशरी के लिए वोट मांगा , भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए मतदाताओं से अनुरोध किया , वार्ड भ्रमण के दौरान महेश वर्मा , गौरव उमर , विनोद सोनकर , सूरज निषाद , धीरज सोनकर , गोल्डी सरदार , सचिन जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,