मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने घर घर बांटा डस्टबिन सड़को पर कूड़ा न फेकने की अपील
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज अपने पूरे दल बल के साथ बथुआ वार्ड में पहुचकर हर घर में डस्टबिन वितरण किया , साथ ही क्षेत्रीय लोगो से सड़क पर कूड़ा न फेकने की अपील किया , उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड का गली , मोहल्ला तभी साफ रहेगा जब स्थानीय लोग साफ रखने का संकल्प लेगे , हम आपको बता दे कि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज बथुआ वार्ड के सभासद पति शिवकुमार पटेल के साथ वार्ड के टंडनपुरी कालोनी में घर-घर जाकर लोगो को डस्टबिन का वितरण किया , निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने वार्ड की महिलाओं को डस्टबिन देते हुए उनसे पालिका की डोर टू डोर कलेक्शन वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालने की अपील किया , क्षेत्र के गली और मोहल्ला को साफ रखने के लिए स्थानीय लोगो को श्रमदान करने और स्वच्छता रखने के लिए लोगो को संकल्प भी दिलाया , दरसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "स्वच्छ भारत" के सपने को साकार करने के लिए वार्ड में आज डस्टबिन का वितरण किया गया , महिलाओ से सूखा और गिला कूड़ा अलग अलग कर डस्टबिन में रखने की अपील की गई , इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने कहा की स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बथुआ वार्ड के टंडनपुरी कालोनी में निवर्तमान सभासदपति , गली प्रमुख और गली सचिव की मदद से घर घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है , लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर , अपना गली और मोहल्ला साफ रखने का संकल्प भी दिलाया गया , प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के कारण आज पूरे देश में स्वच्छता को लेकर एक अलग बदलाव देखने को मिला है , अब लोग स्वच्छता अभियानों में भाग लेकर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में लगे है , इस मौके पर सभासद सभासदपति शिवकुमार सिंह , डॉ० सूर्य नारायण मौर्या , बिन्द्रा विश्वकर्मा , अजय अग्रहरि , द्वारिका साहु , प्रीतम केशरवानी , मनोज दमकल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ,