मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष की देख रेख में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान पूर्ण
मिर्ज़ापुर जमालापुर मंडल प्रभारी निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की देख रेख में बीते दस दिनों से चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गठन एवं पन्ना प्रमुख कार्यक्रम आज पूर्ण हो गया , भारतीय जनता पार्टी मंडल जमालपुर में "बूथ सशक्तिकरण" अभियान के निमित्त प्रत्येक शक्ति केंद्रोंं के प्रत्येक बूथों पर गठन एवं पन्ना प्रमुख अभियान भाजपा मंडल जमालापुर का शत प्रतिशत पूर्ण हुआ , भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 मार्च से 25 मार्च तक जमालपुर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर नियुक्त समस्त अल्पकालिक विस्तारकों की बैठक ब्लॉक मुख्यालय पर सम्पन हुआ , बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष व मंडल प्रवासी जमालपुर मनोज जायसवाल ने बीते 10 दिनों की अल्प समय मे अपने सभी बूथों पर समय देते हुए , बूथों की सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई , जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी , इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा नरसिंह चौहान , सुखपाल सिंह , छोटेलाल त्रिपाठी , मंडल महामंत्री जोशी पटेल व धीरज सिंह , मोती लाल सिंह पटेल जी सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे ,