मिर्ज़ापुर निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी विदाई समारोह में भावुक में क्या कहा
मिर्ज़ापुर निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का स्थानान्तरण के पश्चात आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भव्य भाव भीनी विदाई दी गयी , इस अवसर पर पूरा कलेक्ट्रेट जहां दिव्या मित्तल को स्थानान्तरण से गमगीन रहा तो वही लोगो के द्वारा उनके साथ किये गये कार्यो के अनुभवों को साझा किया गया , इस इवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद में अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा प्रत्येक वर्ग से हमे जो सम्मान मिला हैं उसे हम जीवन पर्यन्त भूल नही पायेंगे , उन्होने कहा कि मैं सभी का ह्दय की गहराईयो से आभार व्यक्त करती हूॅ , सरकारी नौकरी में आना जाना तो लगा रहता है परन्तु जितना प्रेम मुझे यहां से मिला है मैं उसके लिये ऋणी रहूगी , उन्होने कहा कि यह प्रेम व सम्मान केवल मेरे कार्य करने से नही अपितु सभी अधिकारी कर्मचारी जो जिस पद पर भी है सभी ने पूरे मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया हैं तब यह सम्मान और प्रेम जनता के बीच से हमे प्राप्त हुआ हैं , इस प्रेम व सम्मान में सभी की मेहनत शामिल हैं , उन्होने नवरात्र मेला, विन्ध्य महोत्सव, गंगा दशहरा उत्सव, चुनार महोत्सव सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं में जनपद को प्रदेश में प्रथम व अग्रणी स्थान दिलाने में सभी का भरपूर सहयोग रहा , उन्होने कहा कि विन्ध्य महोत्सव का आयोजन बहुत बड़ा था समय कम था लेकिन हमारे आयोजक सदस्यों अधिकारियों के साथ शामिल कांट्रैक्टरों के द्वारा बहुत ही मेहनत और लगन से दिन रात्रि कार्य करके अच्छा महोत्सव सम्पन्न कराया गया जिसकी काफी सराहना की गयी , उन्होने कहा कि जिस भी अधिकारी कर्मचारी को कभी हमारी आवश्यता किसी कार्य के लिये महसूस होता है तो वह निसंकोच आकर मिल सकता हैं , हमारा प्रयास रहेगा कि हम उसकी मद्द करने की भरपूर प्रयास करेंगे ,