मिर्ज़ापुर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने किया बैठक
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मंडल में निकाय चुनाव को लेकर आज आयुक्त सभागार में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने बैठक किया , उ0प्र0 राज्य स्तरीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मण्डलायुक्त सहित तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर ओबीसी आरक्षण के बारे में जानकारी लिया , उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह आज अपने सदस्यों के साथ मिर्ज़ापुर पहुंच आयुक्त सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक की , बैठक में मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह , भदोही गौरांग राठी , अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चन्द्र , सहित तीनो जनपदों के अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे , आयोग के अध्यक्ष राम औतार सिंह ने मंडल के सभी जिलों के जिला प्रशासन से ब्यौरा लिया , आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस रिपोर्ट की मौके पर जाकर जांच करेंगे , ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं कोई रिपोर्ट गलत तो नहीं दी गई है , मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने निकायवार जानकारी देते हुये बताया कि नगर पालिका परिषद में 42.39% चुनार में 56.68% अहरौरा 52.86% एवं नगर पंचायत कछंवा में 58.76% प्रतिशत हैं , तो वही जिलाधिकारी सोनभद्र ने बताया कि सोनभद्र में एक नगर पालिका व 09 नगर पंचायत हैं , नगर पालिका परिषद सोनभद्र में ओ0बी0सी0 जन संख्या प्रतिशत 39.72% नगर पंचायत घोरावल 57.98% चुर्क घुर्मा में 67.49% चोपन 38.64% ओबरा में 35.30% डाला बाजार में 39.89% रेनूकूट में 40.60% पिपरी में 35.50% दुद्धी में 48.63% अनपरा में 23.08% प्रतिशत हैं , जिलाधिकारी भदोही ने बताया कि नगर पालिका परिषद भदोही में ओ0बी0सी0 57.55% गोपीगंज में 45.82% नगर पंचायत ज्ञानपुर में 57.56% सुरियांवा में 62.79% नई बाजार में 68.50% घोसिया में 74.07% खमारिया में 67.65% प्रतिशत हैं , आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि अब तक करीब 50 जिलों में जा चुके हैं , रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जायेगी , उन्होने कहा कि अगर किसी के पास कोई शिकायत है तो निसंकोच उन्हें शपथपत्र पर दे सकते हैं ,