मिर्ज़ापुर निकाय चुनाव में 85 से लेकर सैकड़ो वर्षीय बुजुर्गों ने भी मताधिकार का किया प्रयोग
मिर्ज़ापुर जनपद के तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत निकाय चुनाव में आज 85 से लेकर सैकड़ो वर्ष पूरे कर चुके बुजुर्गों ने भी मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने सगे सम्बन्धियो के साथ वोट डालने पहुचे , इसी को लोकतंत्र का अधिकार कहा जाता है , आज नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद के लिए हो रहे मतदान केंद्रों पर एक ओर जहा प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चुस्तदुरुस्त व्यवस्था किया गया था , तो वही मतदाताओं में उत्साह भी देखा गया , आज नगर निकाय चुनाव में तीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सभासद व एक नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ , युवाओं के साथ साथ काफी उम्रदराज बुजुर्ग लोग भी अपने रिश्तेदार नातेदार के साथ अपने बूथों पर पहुचकर अपना वोट दिया ,