मिर्ज़ापुर नवरात्रि के दिनों में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रुट डायवर्जन रहेगा
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है , डायवर्जन रूट इस प्रकार से किया गया है , नटवा तिराहा चौकी नटवा से धाम विंध्याचल व चौकी गैपुरा से धाम विंध्याचल के बीच भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा , वाराणसी सोनभद्र से प्रयागराज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को नटवा तिराहा , बथुआ तिराहा , लालगंज , विजयपुर , गैपुरा प्रयागराज मार्ग पर डायवर्जन किया गया है , प्रयागराज की तरफ से वाराणसी, सोनभद्र ,रीवा मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को गैपुरा, विजयपुर, लालगंज, बथुआ तिराहा ,नटवा तिराहा चील्ह के रास्ते डायवर्जन किया जाएगा , शहर क्षेत्र में भी आवागमन सुगम रखने हेतु आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा , ये जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी विपिन कुमार पांडेय ने आम जनमानस से अपील किया कि यातायात सुगम बनाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें ,