मिर्ज़ापुर नवरात्र मेले में प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के लिए जागरूक करने वालो को किया गया सम्मानित
मिर्ज़ापुर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने चैत्र नवरात्र मेले में प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के लिए लोगो को जागरूक करने वालो के लिए जिला अध्यक्ष यूथ के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया , चैत्र नवरात्र 2023 में नगर पालिका परिषद में भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से चैत्र नवरात्र के मेले में "प्लास्टिक मुक्त एवम स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम संचालन जिला अध्यक्ष यूथ राहुल गुप्ता के नेतृत्व मे कार्यक्रम चलाया गया था , जिसका संचालन जिलाध्यक्ष एवं मानवाधिकार पदाधिकारी सम्मिलित होकर लोगों को जागरुक किया था , जिसके लिए 11 सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया , आयोजित कार्यक्रम मे सभी समाजिक कर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह , जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता , महिला अध्यक्ष शमा नवाज , जिला अध्यक्ष यूथ राहुल गुप्ता ,के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ,