मिर्ज़ापुर नवरात्र मेला के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं व सामानों की जगह जगह चेकिंग
मिर्ज़ापुर विंध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है, एक ओर जहा BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं व सामानों की जगह जगह चेकिंग की जा रही है, तो वही दूसरी तरफ मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा पुलिस बल के साथ पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर जायजा ले रहे, विन्ध्याचल नवरात्र मेला के छठे दिन माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो को सतर्क दृष्टि बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया , तो वही दूसरी तरफ पूरे मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर BDS टीम द्वारा भ्रमण करते हुए जगह जगह दर्शनार्थियों के संदिग्ध वस्तुओं व सामानों की चेकिंग करते रहे ,