मिर्ज़ापुर नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष व वार्डों के सभासद 27 मई को सिटी क्लब में लेंगे शपथ
मिर्ज़ापुर इन्तेजार की घड़ी हुई खत्म निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व वार्डों से निर्वाचित सभासदों को 27 मई को सिटी क्लब के मैदान में शपथ ग्रहण दिलाया जाएगा , नगर पालिका चुनार नगर पालिका अहरौरा नगर पालिका परिषद मिर्ज़पुर के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कछवा के साथ ही सभी जगहों से निर्वाचित सभासदों के शपथ ग्रहण की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई है , मिजापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी 38 वार्डों के सभासद के साथ आगामी 27 मई को सिटी क्लब के मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे , सिटी क्लब में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , नही तो हमेशा घंटाघर के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है , लेकिन वहा पर अब बड़े कार्यक्रम के लिए जगह कम हो गयी है , इस वजह से इस बार सिटी क्लब के मैदान को चयन किया गया , नगर पालिका प्रशासन द्वारा सिटी क्लब को भव्य बनाया जा रहा है ,