मिर्ज़ापुर नरायनपुर में स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया सफाई कहा मेरे बयान को तोड़ मरोड़ पेश कर रहे
मिर्जापुर नरायनपुर के रास्ते सोनभद्र जाते समय सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का सपा नेताओं ने नरायनपुर तिराहे पर उनके काफिले को रोककर फूल मालाओं से स्वागत किया , उस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या से मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर राम चरित मानस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा हमारी आपत्ति राम चरितमानस या किसी धर्म या जाति नहीं है , रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों से है , इस देश की महिलाओं दलितों , आदिवासियों , और पिछड़ों को नीच , अधम , पडताडित करने की बात कही गयी है , जो अपमानित है , जो आपत्तिजनक है इस आपत्ति जनक है शब्दो को संशोधित किया जाए , या प्रबन्धित किया जाए , जिससे देश की महिलाओं , दलितों , आदिवासियों , और पिछड़ों के सम्मान की रक्षा हो सके , इतनी सी बात है , लेकिन कुछ लोग तिल का ताड़ बना करके कही न कही इसको दूसरी दिशा में घूमने की कोशिश कर रहे है , मतलब केवल महिलाओं दलितों , आदिवासियों , और पिछड़ों को सुरक्षित कराना है , धर्म के नाम पर गली देना , धर्म के नाम पर अपमानित करना , ये धर्म का हिस्सा नही है ,